भागलपुर, मार्च 19 -- पीरपैंती थाना परिसर में ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज रावत ने की। बैठक में एसडीपीओ कहलगांव टू पंकज कुमार, जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव, प्रमुख रश्मि कुमारी आदि भी उपस्थित थे। प्रशासन ने ईद एवं पूजा मेला कमेटी को साफ तौर पर कहा कि दिए गए निर्देश के अनुसार ही पर्व त्योहार मनाएं। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पर्व त्योहार आपस में मिलजुलकर शांति पूर्ण ढंग से मनाएंगे। बैठक में मुखिया अरविंद साह, अमरेंद्र सिंहा, मिट्ठू बर्नवाल, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम दास, कुंदन यादव, जदयू अध्यक्ष कंचूराम, भाजपा अध्यक्ष हरेराम शर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। दूसरी तरफ ईशीपुर बाराहाट थाना में भी थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक...