लातेहार, फरवरी 25 -- लातेहार, संवाददाता। आगामी होली, ईद, एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव ने की। बैठक में डीसी ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एक साथ कई त्योहार हैं। उन्होंने अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को होली को लेकर शांति समिति की बैठक तथा फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया। उन्होंने विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में होली के दिन जिले की सभ...