जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए जामताड़ा व मिहिजाम में महिलाओं के लिए क्रमश: सात व नौ वार्ड आरक्षित जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जामताड़ा में सात और मिहिजाम में नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सिर्फ महिलाओं ही नहीं, ओबीसी, एससी व एसटी समुदायों के लिए भी कई वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। जामताड़ा नगर पंचायत के 16 वार्डों में तीन वार्ड ओबीसी, एक वार्ड एसटी और दो वार्ड एससी के लिए आरक्षित हैं। मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्डों में चार वार्ड ओबीसी, तीन वार्ड एससी और एक वार्ड एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाकी वार्ड अनारक्षित रहेंगे। यह आरक्षण प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद अंतिम रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.