बुलंदशहर, मार्च 17 -- मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में रमजान एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुलकर रहें और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने भी एकजुट होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.