हापुड़, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, धर्मगुरु तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने की। प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने कहा कि इस समय पवित्र रमज़ान का महीना चल रहा है और साथ ही होली का पर्व भी आने वाला है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या छोटी-मोटी कहासुनी को बढ़ावा न दें। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसे आपसी बातचीत से वहीं समाप्त कर दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में सभी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.