बलरामपुर, मार्च 2 -- उतरौला, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले की पुलिस ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उतरौला के क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने कस्बा गैड़ास बुजुर्ग का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर आपस में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। व्यापारियों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी विकास कुमार के निर्देशन में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान प्रमुख चौराहों और भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.