मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत सोमवार को इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपनिदेशक सांख्यिकी पदाधिकारी सह नॉडल पदाधिकारी जनगणना कोषांग आनंद प्रकाश, प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे और सभी प्रतिभागी से प्रशिक्षण सही तरीके से लेने की बात कही, जिससे कि जनगणना कार्यक्रम शुभारंभ होने पर कोई दिक्कत पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.