अलीगढ़, जुलाई 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। आगामी जनगणना 2026-27 के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थित रोडमैप तैयार किया गया है। जो आधुनिक तकनीक और पारंपरिक जमीनी सर्वेक्षण का एक अनूठा मिश्रण होगा। यह प्रशासनिक कार्य 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और अप्रैल 2027 तक चलेगा। एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने बताया कि ​प्रक्रिया की शुरुआत जुलाई 2026 में फेज-1 के तहत मानदेय भुगतान और डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक की तैयारी के साथ हुआ है। अगस्त से सितंबर के बीच इन हैंडबुक्स का गहन सत्यापन किया जाएगा। नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच मास्टर ट्रेनर्स को तैयार किया जाएगा, जो आगे चलकर फील्ड स्तर के गणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। दिसंबर के मध्य से जनवरी 2027 के अंत तक पूरे देश में इन अधिकारियों का सामूहिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इस बार की जनगणन...