आगामी चुनाव में हार जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे नए वोटर
उरई, अप्रैल 13 -- उरई। संवाददाता जनपद में पूरे हो चुके विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान बढ़े 50 हजार 803 नए मतदाताओं पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई है। चुनाव नजदीक देखते हुए राजनीतिक दलों द्वारा युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है जिससे आगामी चुनाव में उसका लाभ मिल सके।10 अप्रैल को जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इस दौरान महीनों तक चली प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वोट बढ़ाए गए हैं तो मृतकों के साथ ही शिफ्ट होने के साथ ही अनुपस्थित मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया है। जिले की तीनों विधानसभाओं को मिलाकर 50803 नए मतदाता बने हैं जो कि चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें सबसे अधिक युवा मतदाताओं की तादाद है। उरई विधानसभा में सर्वाधिक 23378 मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.