आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होगी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई। पार्टी की मासिक बैठक में सभी विधानसभाओं में संगठन को सक्रिय करने, गांव, वार्ड और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा प्रभारी और अध्यक्ष नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और नए लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Siwan News कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.