आगामी चुनावों में जनहित मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस
कौशाम्बी, जून 3 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लाकों एवं नगरों में मासिक बैठक हुई। इस दौरान संकल्प लिया गया कि आने वाले चुनावों में जनता की दैनिक जरूरतों को लेकर पार्टी मैदान में जाएगी। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मंझनपुर, कड़ा एवं नेवादा ब्लाक व नगरों में बैठक कर जनता की समस्याओं और उनकी मूलभूत जरूरतों को समझा। इस दौरान मंझनपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल ने कहा कि आज महंगाई से जनता त्रस्त है। लोग गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल का दाम अपने मनमुताबिक बढ़ा दे रही है। वह केवल अमीरों के लिए काम करने वाली सरकार है। गरीबों का हित केवल कांग्रेस चाहती है और इसी आधार पर हम बूथ स्तर से अगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। नेवादा ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र यादव ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.