पूर्णिया, जनवरी 3 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। ठाकुर उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान जानकी नगर प्रांगण में आगामी चार जनवरी को एक दिवसीय पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन होगा। जानकारी देते हुए जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने कहा कि एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत एवं विष्ठित अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से पुलिस और पब्लिक के बीच जनसहभागिता को मजबूत करने और पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी समन्वय बना रहता है। इससे स्थानीय युवाओं में भी खेल की भावना विकसित होगी। मौके पर चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.