कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला व तहसील इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को मंझनपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले जिला समीक्षा योजना बैठक एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु तीनो तहसीलों में होने वाले तहसील अभ्यास वर्ग को को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ल ने बताया स्कूलों द्वारा विभिन्न सुविधाओं के नाम पर फीस वसूली की जा रही है। ऐसे कई संस्थान हैं जहां पर फीस आसमान छू रही है। एकएलकेजी से आठ तक की कक्षाओं के लिए तीन हजार, पांच हजार, सात हजार मासिक फीस वसूला जा रहा है। यही नही किताब कापी के नाम पर कमीशन पर महंगी किताब, कापियों को बेच कर चार से दस हजार रुपये तक किताबें बेची जा रही है। जिसका भार अभिभावक नहीं सहन कर पा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जल्द ही लोक हित को...