लातेहार, अगस्त 5 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि 09 अगस्त को टाउन हॉल, लातेहार में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समय से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा आदि की समुचित तैयारी का निर्देश दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति, आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की त...