जहानाबाद, अप्रैल 30 -- कलेर, निज संवाददाता कलेर थाना अंतर्गत ग्राम आगानूर निवासी कन्हाई सिंह के घर से नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपए की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। घर के सभी सदस्य बीमार पड़ी महिला के इलाज के लिए बाहर गए थे। इस बीच में 19 अप्रैल को कन्हाई सिंह का लड़का घर आया था। उस समय तक सभी सामान सही सलामत था। जब कन्हाई सिंह का लड़का 30 अप्रैल को घर आया तो देखा सभी सामान तीतर बितर है तथा कीमती सामान, आभूषण तथा नगदी बर्तन वगैरह सभी गायब थे। जब घर में चोरी का पता चला तो कन्हाई सिंह का छोटा लड़का ऋषि कुमार कलेर थाना में पहुंचा। थानाध्यक्ष द्वारा चोरी की जांच पड़ताल की गई। संवाद प्रेषण तक कोई सुराग नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...