कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। एचबीटीयू में आगाज-2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। इसके तहत शताब्दी भवन में व्यक्तिगत शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच राउंड तक चले मुकाबलों में एचबीटीयू के अनुराग कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी राउंड जीतकर पांच अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एचबीटीयू के खिलाड़ियों का एकतरफा दबदबा रहा। शीर्ष तीनों स्थान पर एचबीटीयू के ही खिलाड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता में चार अंक के साथ दीक्षांत अहलावत द्वितीय और चार अंक के साथ ही कुमार लौरिक तृतीय स्थान पर रहे। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बाल गोविंद अवस्थी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य आर्बिटर कुसुम शर्मा, कानपुर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.