गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर की ह्रदयस्थली कालीबाड़ी में गुरुवार को उस समय भागम भाग हो गई, जब चार मंजिला मकान में एकाएक आग की लपटें फैलने लगी। भीड़-भाड़वाले इस चौक में पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के मकान की छत से आग जब दहकने लगी तो पड़ोसी घबरा गए और इसकी सूचना टिबड़ेवाल को दी। आग की लपटें इतनी भयवाह हो गई कि कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर टीम पहुंची और किसी तरह दहकती आग को बुझाया। घटना में टिबड़ेवाल सहित उनके परिवार के चार लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यह आग चौथी मंजिल में कबाड़ रखने के लिए बने स्टोर रुम में लगी थी। भुक्तभोगी मकान मालिक टिबड़ेवाल ने बताया कि उनका परिवार फर्स्ट फ्लोर में रहता है। ग्राउंड फ्लोर में दुकान है। चौथे तल्ले की छत पर स्टोर रूम है, जिसमें घर और दुकान से संबंधित कबाड़ रखते है। इसी दौरान पड़ोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.