गाजीपुर, अप्रैल 10 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम शिशुआपार में शुक्रवार सुबह खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर तार में शार्ट सर्किट से यह घटना हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 70 साल पुराने जर्जर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इन तारों को बदलने के लिए बार-बार शिकायतें की गईं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस आगलगी की घटना में अरविंद राय पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय, अनिल राय पुत्र सत्यराम राय, विनय राय पुत्र स्वर्गीय गोरख राय, संकठा राय पुत्र स्वर्गीय विक्रमां राय, सुनील राय पुत्र हरिद्वार राय और मीना देवी पत्नी शिवचरण राजभर सहित कई किसानों का गेहूं जलकर नष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.