लातेहार, मार्च 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलौदिया पंचायत अंतर्गत शहर से सटे बुधबाजार स्थित दर्जी मुहल्ला में बुधवार अहले सुबह करीब तीन बजे भीषण आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आगलगी की इस घटना में घर में रखे बड़ी मात्रा में कपड़े, सिलाई का सामान और अन्य घरेलू सामग्री नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार हसीना बेगम (पति मंसूर खलीफा) के घर में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की नींद खुली और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हालांकि तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था और घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि हसीना बेगम सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके घर में ग्राहकों के सिलाई के लिए रखे करीब 500 पीस कपड़े के बिछावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.