समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी गांव के वार्ड 8 स्थित चौर में शनिवार की देर रात करीब एक बीघा के गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान दयानंद गिरी ने बताया कि किसानों का गेहूं का बोझा दौनी को लेकर रखा हुआ था। जिसमें आग लग जाने से सबकुछ तबाह हो गया। आग की उठती हुई लपटे देखकर किसान पहुंचे। वहीं इसकी सूचना कल्याणपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना से अग्निशामक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय किसानों के सहयोग से गेहूं की अन्य बची हुई फसल को काफी कोशिश के बाद बचा लिया। किसानों ने हजारों रुपए के नुकसान होने की बात कहीं है। सीओ शशि रंजन ने बताया कि आगलगी की घटना की जांचोंपरांत आगे की कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.