चतरा, नवम्बर 22 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड स्थित पीतीज पंचायत के पारगढा निवासी उमेश यादव यादव के दो सौ बोझा धान में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी । यह घटना शुक्रवार की देर रात की है आस पास के लोगों ने उमेश को इसकी जानकारी दी जबतक आग बुझाया जाता तबतक धान का बोझा जलकर राख हो हो गया । इस मामले में सीओ सविता सिंह ने कहा कि जाँच कर पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा । हालांकि आगलगी की घटना की सही जानकारी नही हो पाई है । पीड़ित का कहना है कि इसी धान पर खाने की आस थी अब कैसे परिवार के भरण पोषण का नैया पार लगेगी वह भगवान ही जानता है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.