बगहा, अप्रैल 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। आगलगी की बढ़ती घटनाओं और संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। विभाग की ओर से फायर स्टेशन पर उपलब्ध सभी 12 अग्निशमन गाड़ियों को पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। 8 अग्निशमन गाड़ियों को बगहा अनुमंडल के विभन्नि संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही तैनात कर दिया गया है। इससे आग लगने की घटना होने पर कम समय में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ऋचा प्रभा ने बताया कि किसी भी स्थान से सूचना मिलने के मात्र 2 मिनट के भीतर फायर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो जाती है। त्वरित कार्रवाई को लेकर विभाग ने अपनी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग द...