आगर घाट पर सरकारी नाव का हो संचालन: सांसद
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद श्री राजेश वर्मा ने अलौली प्रखंड के आगर घाट पर आमलोगों से की जा रही अवैध वसूली एवं सरकारी नाव संचालन बंद रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र लिखकर सरकारी नाव संचालन करने को कहा है। उन्होंने गुरुवार को पत्र लिखकर बताया कि हाल ही में लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान वे अलौली विधानसभा क्षेत्र के चेरा-खेड़ा पंचायत अंतर्गत मोहराघाट बाजार पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगो के द्वारा उन्हें आगर घाट पर होने वाली परेशानी से अवगत कराया। लोगों ने शिकायत की कि घाट पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मनमाने ढंग से अवैध वसूली की जा रही है। जिससे आम जनता को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सरकारी नाव संचालन की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को सुरक्षित आवागम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.