सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- यूपी के आगरा से उत्तराखंड के मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों का सफर सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास दिन निकलने से पहले तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार हादसा नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ। बताया गया कि आगरा निवासी पांच युवक थार कार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। सभी शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से रवाना हुए थे। दिन निकलने से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डि...