आगरा से जम्मू होते हुए उधमपुर तक पूजा स्पेशल ट्रेन
आगरा, अक्टूबर 23 -- त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 01903/01904 आगरा कैंट-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन आगरा कैंट से 1 से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन से 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट से रविवार रात 8 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 12:20 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन से शाम 4:05 बजे चलकर मंगलवार सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन आगरा कैंट से चलकर वृंदावन रोड, कोसीकलां, दिल्ली-सफदरजंग, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मूतवी होते हुए जाएगी। ट्रेन में 21 आईसीएफ कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.