आगरा से कोटद्वार के लिए चलाई जाएग यूपी रोडवेज की बस
आगरा, मई 29 -- आगरा से कोटद्वार (उत्तराखंड) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा प्रारंभ होनी चाहिए। शुक्रवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल से भेंट करने पहुंचे गढ़वाल सभा के प्रतिनिधिमंडल ने कहीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस सेवा को प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से आगरा, ब्रज क्षेत्र एवं उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में संदीप देवरानी, अरुण नवानी, तेज सिंह बथयाल, रामनरेश द्विवेदी, उमेश डिमरी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.