मुख्य संवाददाता, अगस्त 8 -- यूपी के आगरा में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को निकलने वाली शिवभक्तों की परिक्रमा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। रविवार शाम 4 बजे से यातायात डायवर्जन प्रभावी कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे-19 (आगरा-दिल्ली) पर रैपुरा जाट से कुबेरपुर के बीच भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार शाम समय से घर पहुंचें और डायवर्जन का पालन करें।गैर जनपदों से आने वाले वाहनों का डायवर्जन - दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मथुरा स्थित रिफाइनरी टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे और दक्षिणी बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। - हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ अथवा मथुरा की...