अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मिलावट के खिलाफ शुक्रवार को फूड विभाग की टीमों ने गभाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आगरा, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ़ व नोएडा की संयुक्त टीमों ने गभाना में डेयरियों व पनीर बनाने की इकाइयों पर छापेमारी की, जिसमें मिलावटी पनीर बनाने की सामग्री जब्त की गई। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में टीम ने 22 नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेजा।अलीगढ़ से पनीर की सप्लाई दिल्ली एनसीआर होती है। अलीगढ़ नकली पनीर बनाने का गढ़ बनता जा रहा है। इसी रैकेट के पर्दाफाश को फूड विभाग ने पांच जिलों की टीमों के साथ गभाना क्षेत्र में डेयरियों व पनीर बनाने की इकाइयों पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए गभाना क्षेत्र में विशेष छापेम...