उन्नाव, मार्च 27 -- औरास। लोधाटिकुल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम पांच तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में कार चालक और जनपद बुलंदशहर के चेयरमैन पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली में बैठे चार मजदूर भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी औरास में भर्ती कराया गया। चारों घायल जिला अस्पताल रेफर हैं। वहीं, मृतकों के घरवालों को सूचना देने के साथ दोनों शव पुलिस ने मॉच्र्युरी में रखवाए। जनपद बुलन्दशहर के पठानटोला पहासू निवासी पूर्व चेयरमैन अजमल खां उर्फ छोटे अपने ड्राइवर मोहम्मद रजा पुत्र अहमद के साथ शुक्रवार को लखनऊ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे उनकी कार आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोधाटिकुल गांव के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली...