आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, एक की मौत
मैनपुरी, जून 15 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर पलट गई जिससे कार सवार एक की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। कार सवार जयपुर से एक्सप्रेस-वे होते हुए कानपुर जा रहे थे। घटना की जानकारी पाकर कार सवारों के परिजन भी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 91 के निकट तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई पलटियां खाकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। कार गौरव शर्मा निवासी शंकर गुर्जर की गली, चांदी का टकसाल, थाना सुभाष चौक, जयपुर चला रहा था। कार में उसके पिता त्रिलोक चंद शर्मा, मां नंदा शर्मा, बेटा मोक्षित, पुत्री युक्ति तथा रिश्तेदार सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.