आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, 19 घायल
उन्नाव, मई 26 -- UP News: यूपी के उन्नाव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 घायल हैं। घायल यात्रियों को सीएचसी औरास से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.