आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, ड्राइवर की मौत; 3 दर्जन यात्री झुलसे
फिरोजाबाद, मई 22 -- UP News: यूपी के फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर है। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक घायल युवती का शिकोहाबाद में इलाज चल रहा है। एक बस कानपुर से यात्रियों को लेकर गुड़गांव के लिए जा रही थी। बस में करीब 4 दर्जन के आसपास यात्री थे। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.