फिरोजाबाद, मई 27 -- शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार तड़के ट्रक और कार के भिड़न्त से हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में किलोमीटर 60 050 आरएचएस पर सुल्तानपुर से मथुरा जा रही एक अर्टिका कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह करीब 5 बजे अर्टिका कार सुल्तानपुर से मथुरा की ओर जा रही थी। कार को शुभम पुत्र रामकुमार निवासी लोहर पश्चिम थाना दमोर, जिला सुल्तानपुर चला रहा था। कार में संदीप पाल, आदित्य पाल, प्रीति पाल, प्रिंसी तथा ज्योति भी सवार थे। तेज रफ्तार के चलते कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...