इटावा औरैया, मार्च 14 -- सैफई, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे चौबिया थाना क्षेत्र में चौपला कट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे आजमगढ़ निवासी इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी, बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 40 वर्षीय श्यामधारी पासवान पुत्र सोनई निवासी अकबरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ अपनी कार से अपने घर से राजस्थान के जिला नीमराना जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी अनीता सरोज, पुत्र यश सरोज, पुत्री बानी व दो मित्र सुदर्शन पुत्र चंद्रदेव निवासी तुलसीपुर थाना जहानगंज जिला आजमगढ़ और सुभाष पुत्र रविंद्र कुमार निवासी सुल्तानपुर थाना तरवा आजमगढ़ भी सवार थे। बताया जा रहा है कि चौपला कट के पास एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर बीच डिवा...