आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्राले में घुसा, चालक की मौत
इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भरतिया गांव के पास सोमवार देर रात कंटेनर आगे चल ट्राले में भिड़ गया, हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मच गया। फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के खुशकपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश चंद्र पुत्र महेश चंद्र एक ई-कॉमर्स कंपनी का कंटेनर चलाते थे। सोमवार को वह हरियाणा के बिलासपुर से सामान लेकर लखनऊ जा रहे थे। देर रात करीब 12 बजे जब उनका कंटेनर ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक-ट्राले के चालक ने सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर रुकने के लिए अचानक वाहन मोड़ दिया। अचानक ट्राला मोड़े जाने से पीछे चल रहा दिनेश चंद्र का कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्राले में जा घुसा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.