आगरा रॉयल एनफील्ड ने जीता मास्टर्स हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का खिताब
आगरा, मई 30 -- आगरा रॉयल एनफील्ड ने मास्टर्स हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार देर रात तक दूधिया रोशनी में चले फाइनल मुकाबले में आगरा रॉयल एनफील्ड ने डॉ.गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर को 6-2 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों का जश्न देखते ही बन रहा था। शुक्रवार रात को आई आंधी-तूफान और बारिश के बाद खिताबी मुकाबला देरी से शुरू हुआ। आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि फाइनल मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक और रक्षात्मक खेल के साथ हुई। दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में डॉ.गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर के अनुज ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 16वें मिनट में आगरा रॉयल एनफील्ड ने गुलफाम के गोल से स्कोर 1-1 से कर दिया। तीसरे क्वार्टर में डॉ.गौतम टीम के मोहित ने 23वें मिनट में गोल दागकर बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.