आगरा, अप्रैल 1 -- आगरा रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यात्री परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि प्राप्त की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल द्वारा यात्री आय के अंतर्गत कुल 717.28 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि निर्धारित 672.13 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 6.71 प्रतिशत अधिक है। यात्री संख्या के मामले में भी आगरा मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 719.36 लाख यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि लक्ष्य 672.91 लाख निर्धारित था। यात्री संख्या में लगभग 7 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...