चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- चक्रधरपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को ट्रेन में चढ़ाने के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया को ज्ञापन सौंपा। लगभग 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घटना में शामिल आरपीएफ जवानों को तत्काल बर्खास्त करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट पर भड़की रेलवे यूनियनें प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक कुमार, के.के. सिंह, पी. श्रीनिवास, ...