आगरा, जून 26 -- एमएस चौहान स्मृति आगरा रीजन सीनियर फुटबॉल लीग 28 जून से 5 जुलाई तक एकलव्य स्टेडियम में होगी। आयोजन सचिव बिल्लू चौहान ने बताया कि लीग में शामिल आठ टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में आगरा फुटबॉल अकादमी, श्रीजी फुटबॉल क्लब मथुरा, थ्राइव फुटबॉल अकादमी व यूनाइटेड एफसी व पूल बी में 9 पैरा, सनराइज फुटबॉल क्लब, केआर फुटबॉल क्लब व यादव फुटबॉल क्लब शामिल हैं। 28 जून को उद्घाटन मुकाबला आगरा फुटबॉल अकादमी व श्रीजी फुटबॉल क्लब मथुरा के मध्य खेला जाएगा। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...