आगरा मेट्रो के एलिवेटेड सेक्शन में 152 पियर तैयार
आगरा, जुलाई 17 -- आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन में निर्माण कार्य ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सिकंदरा डेड एंड तक सभी 152 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया है। एलिवेटेड सेक्शन में 722 पाइल, 152 पाइलकैप और 152 पियर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा 115 पियरकैप और 220 यू-गर्डर भी तैयार किए जा चुके हैं। अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप और यू-गर्डर की कास्टिंग का काम जारी है।आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। वहीं, गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन पर निर्माण तेजी से चल रहा है। गौरतलब है कि प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक मेट्रो सेवा संचालित है। मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज सहित सभी भूमिगत स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.