मुख्य संवाददाता, जुलाई 11 -- आगरा के पश्चिमी जोन के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में राजस्थान बार्डर से सटे इलाके में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों वीआईपी नंबर की थार में सवार थे। तलाशी में 11 पिस्टल, 10 मैगजीन, दो मोबाइल और पांच हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों बृज के कई जनपदों में दो दर्जन से अधिक पिस्टलें बेच चुके हैं। पुलिस को खरीदारों के नाम पता चल गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बताया कि डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह को इनपुट मिला था कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर आगरा में भी बेचे जा रहे हैं। पश्चिमी जोन की एसओजी कई दिनों से इस पर काम कर रही थी। गुरुवार को सटीक सूचना पर दो आरोपियों को पकड़ा गया।तस्करों के पास से 11 पिस्टल बरामद पकड़े गए ...