आगरा में UGC बिल के खिलाफ फूटा गुस्सा, नाकेबंदी तोड़ खेतों में उतारे ट्रैक्टर
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 20 -- UGC Bill: यूजीसी बिल के खिलाफ आगरा में रविवार को भारी संख्या में लोग ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर खेतों के रास्ते निकाल लिए। स्थिति को देखते हुए मुड़ी चौराहा समेत कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की गाड़ी भी रोक दी। यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने यूजीसी बिल के खिलाफ रविवार को जलेसर रोड स्थित मुड़ी चौराहे से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च और सभा की घोषणा की थी। प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर थाना खंदौली क्षेत्र का मुड़ी चौराहा छावनी में तब्दील कर दिया गया। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह पीएसी और पुलिस लगा दी गई। आगरा-हाथरस रोड को नाकेबंदी कर पूरी तरह रोक दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.