आगरा में 20 सितंबर को होगा सनातन शक्ति सम्मेलन
बरेली, सितम्बर 11 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने शुक्रवार को बरेली प्रवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 20 सितंबर को आगरा में सनातन शक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रुहेलखंड मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं से सामान्य वर्ग के युवा, अभिभावक और शिक्षाविद बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महासभा समानता और सद्भाव के पक्ष में है और किसी भी एससी-एसटी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। महासभा ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सभी के लिए समानता सुनिश्चित करना, शिकायतों की निष्पक्ष जांच के बाद ही छात्र को दोषी मानना और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों पर दोगुना जुर्माना व कड़ी सजा का प्रावधान करना शामिल है।राजू यह भी पढ़ें- क्षत्रिय महासभा ने यूजीसी रोलबैक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.