कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम घिलोई निवासी समाजसेवी आचार्य डॉ.रजनीश दुबे ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। रक्तदान के प्रति समर्पित डॉ.रजनीश अब तक 79 बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं और अपनी टीम के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवनदान दिला चुके हैं। इसी उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए उन्हें आगरा में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संकल्प मानव सेवा संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा, रक्तदान और मानवता के लिए समर्पित युवाओं को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने डॉ.रजनीश दुबे को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र दे...