आगरा में लगातार बारिश के बीच दुकान जमींदोज, एक महिला लापता
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- आगरा में लगातार भारी बारिश के बीच बुधवार की दोपहर सुभाष बाजार में एक कपड़े की दुकान भरभराकर धंस गई। इसमें पांच लोग दब गए। नाले के ऊपर बनी इस दुकान में से चार लोगों को घायल अवस्था में निकाला जा चुका है, जबकि एक महिला लापता है। उसकी तलाश में रेस्क्यू टीम लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे घने सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकानों में से एक दुकान लगातार बारिश के चलते आई दरारों से धराशायी हो गई। इसमें पांच लोग दब गए।आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। पुलिस के आने से मदद बढ़ी तो चार लोगों को हल्की-फुल्की घायल अवस्था में निकाल लिया गया। जबकि एक महिला अभी लापता है। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा तत्काल एस आर अस्पताल भेजा गया है। वहीं जिलाधिकारी मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.