एटा, दिसम्बर 11 -- जनपद स्तर पर अक्तूबर माह में आयोजित हुए मंडलीय टीएलएम प्रदर्शनी में जनपद के दो शिक्षक चयनित हुए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक गिरजाशंकर राजपूत ने बताया कि अक्तूबर में आयोजित हुई मंडलीय स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी में जनपद के दो शिक्षक चयनित हुए है। चयनित होने वाले शिक्षकों में लालपुर जहांगीराबाद राजकीय हाईस्कूल की शिक्षिका सुजाता सिंह, बझेरा स्थित राजकीय हाईस्कूल की शिक्षिका रीना शामिल है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को आगरा के शाहगंज स्थित राजकीय विद्यालय में प्रदेश स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें मंडलीय टीएलएम प्रदर्शनी में चयनित की गई जनपद की दोनों शिक्षिकायें प्रतिभाग करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.