आगरा, मार्च 5 -- आगरा थाना क्षेत्र के भगूपुरा गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल घायलावस्था में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जरूरी बात बताने के बहाने कमरे में बुलाकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत यह भी पढ़ें- प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, टुकड़ों में काटकर जलाया, खोजने में पति की मदद सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी गांव पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार भगूपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक ही परिवार के लोगों में आपसी विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट भी हुई। मारपीट में रुचि सोलंकी पत्नी पवन सोलंकी उर्फ गु...