जैतपुर (आगरा) हिन्दुस्तान, मार्च 20 -- Agra News: ताजनगरी आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कपा दी। राजस्थान स्थित प्रसिद्ध कैला देवी माता के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आगरा-इटावा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 70 वर्षीय पूर्व फौजी और उनकी तीन साल की मासूम नातिन भी शामिल है।दर्शन कर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते काल ने घेरा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित नगला बर निवासी पूर्व फौजी कामता प्रसाद (70) अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.