आगरा, जुलाई 9 -- यूपी के आगरा में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ है। जामा मस्जिद के पीछे सुभाष बाजार (मंटोला) में नाले के ऊपर बनी एक साड़ी की दुकान ढह गई। इसमें मौजूद एक महिला सिपाही, उसकी मासूम बच्ची सहित छह लोग नीचे नाले में जा गिरे। अफरातफरी के बीच महिला सिपाही और उसकी बच्ची सहित पांच को बाहर निकाल लिया गया। महिला सिपाही की मां का देर रात तक सुराग नहीं मिला। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मथुरा से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। देर शाम तक तलाश होती रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। हादसे के बाद पूरे बाजार में दहशत की स्थिति है। घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे की है। सुबह से रिमझिम बारिश हो रही थी। सुभाष बाजार में मंटोला नाले के ऊपर छह से अधिक दुकानें बनी हुई हैं। केदारनगर निवासी तुलाराम की राधा स्वामी क्लाथ स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान में उनके अल...