आगरा में भयावह हादसा; सड़क पर बिखरे शव और घायल, वीडियो हो रहा वायरल
एत्मादपुर (आगरा), अगस्त 10 -- Agra News: आगरा में रविवार की रात भीषण हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। बाइक सवार फिरोजाबाद की दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो बेटे और एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद शव और घायल लोग सड़क पर बिखर गए। महिला के तो शरीर के चीथड़े उड़ गए। इसका वीडियो भी किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर में ही वीडियो वायरल हो गया। मारे गए पति-पत्नी हाथरस से गमी से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछा कर लिया। ग्रामीणों ने पीछा कर बरहन तिराहे पर ट्रक को तो पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। हादसे में घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.